Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Saturday, January 9, 2021

CGPPN - Dr. Khoobchand Baghel (डॉ. खूबचंद बघेल)





शीर्षक - डॉ. खूबचंद बघेल
श्रृंखला - छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित - छत्तीसगढ़ की विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित चित्रकथा. 

Download Links - HIGH QUALITY (30 MBs)
                            STANDARD QUALITY (5 MBs)

CGPPN - Veer Hanuman Singh (वीर हनुमान सिंह)




शीर्षक - वीर हनुमान सिंह
श्रृंखला - छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित - छत्तीसगढ़ की विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित चित्रकथा. 

Download Links - HIGH QUALITY (19 MBs)
                            STANDARD QUALITY (7 MBs)

CGPPN - Pandit Mukutdhar Pandey (पं. मुकुटधर पाण्डेय)


शीर्षक - पं. मुकुटधर पाण्डेय
श्रृंखला - छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित - छत्तीसगढ़ की विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित चित्रकथा. 

Download Links - HIGH QUALITY (17 MBs)
                            STANDARD QUALITY (10 MBs)

Tuesday, May 26, 2020

National Book Trust - Ek Yaatra (एक यात्रा) - जगदीश जोशी

यह छोटी सी किताब नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए लिखी गयी है. बहुत ही थोड़े से शब्दों में सुन्दर दृश्यों से सजी यह पुस्तक हर किसी का मन मोह लेगी. 


एक लार्वा के तितली बनने की यात्रा बेहद खूबसूरत चित्रों के साथ अपने नन्हों को अवश्य पढ़ाएं 


और हाँ एक बात और - इसे Double Page View में पढ़ें क्योंकि हर चित्र दो पेजों में फैली है. 

Thursday, April 2, 2020

Meena Books 12 - एक लड़की की कहानी

रामनवमी की आप सभी दोस्तों को शुभ कामनाएं 

आज मीना की कहानियों की श्रृंखला की अंतिम पुस्तक (हिंदी में प्रकाशित) आप सभी के सामने हैं. जैसे आज पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है, वैसे ही इस पुस्तक में भी एक बेहद जानलेवा बीमारी (सौभाग्यवश अब इसे कण्ट्रोल करने की दवा उपलब्ध है) एड्स के बारे में जिक्र है कि किस प्रकार से हम एड्स के मरीज को हमेशा अपराधी के तौर पर देखते हैं और उससे बुरा व्यवहार करते हैं. 


अपनी सोच को बदलें क्योंकि हरेक एड्स का रोगी गलत नहीं होता मैंने खुद अपने आस-पास ऐसे लोगों को देखा है जो दुर्घटना या संक्रमित खून चढ़ाने के कारण इसके शिकार बने हैं. 

तो शिक्षाप्रद  मीना की कहानियों की श्रंखला में अंक 12 - एक लड़की की कहानी का आनंद लेवें. 

Meena Books 02 - आम का बँटवारा

मीना की कहानियों की श्रंखला में मैंने अब तक केवल 12  पुस्तकें ही देखी हैं जिनमें से दस पहले ही इस ब्लॉग पर मैंने पोस्ट की हुयी है. शेष बची दो पुस्तकें भी मैंने स्कैन और एडिट करके अपलोड कर दी हैं तो आज ये बारह कहानियों का सेट पूरा हो जाएगा. 

तो आज की पहली पुस्तक के रूप में प्रस्तुत है  - मीना की कहानियाँ  02  - आम का बँटवारा 

वैसे ये पुस्तक मैंने कई वर्ष पहले भी पोस्ट की थी, पर वो बेहतर क्वालिटी में नहीं थी. इस बार यह 400 DPI के Resolution में हैं. 

लड़के और लडकी के भोजन वितरण में भेदभाव पर आधारित यह पुस्तक अवश्य आपका मनोरंजक करेगी 

Tuesday, March 10, 2020

Meena Books 05 - जीवन रक्षा

मीना की पुस्तकें UNICEF के द्वारा भारतीय समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुरू की गयी थी. अधिकाँश पुस्तकें जो मेरे पास है उन्हें मैं अपलोड कर ही रहा हूँ, 2 या 3 ही बची हैं जिन्हें संभवतः इस सप्ताह के अंत तक मैं अपलोड कर दूंगा, ताकि एक सीरीज मेरी ओर से पूर्ण हो जाए.


आज की कहानी है - बच्चों में होने वाले सामान्य रोग डायरिया यानी दस्त के ऊपर. सामान्य से उपाय से जीवन बच सकता है परन्तु आज भी दुर्भाग्य से कई बच्चों को अपने जीवन की बलि देनी पड़ती है.

वैसे हम सब पढ़े लिखे हैं और बहुत सी बातें जानते हैं, फिर भी एक कहानी के रूप में 5 मिनट से भी कम समय निकालकर इसे पढ़े जरूर ....


Tuesday, February 18, 2020

Meena Books 06 - धौंसिए से कौन डरता है

हर स्कूल या मोहल्ले में ऐसे लड़के होते हैं जो अपनी धौंस जमाते हैं और सीधे-सादे लोगों को परेशान करते हैं. पर मीना और उसकी टोली ऐसे धौंसिए से नहीं डरते.

तो पढ़िए मीना और उसकी टोली का मुकाबला - इन शैतान लड़कों के साथ 

मीना 06 - धौंसिए से कौन डरता है 

With Love Anupam Agrawal and The ICE Project

Saturday, February 8, 2020

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - देवदास बंजारे

छत्तीसगढ़ की धरा के अमर सपूतों में शामिल देवदास बंजारे जी के बारे में इस ज्ञानवर्धक चित्रकथा श्रृंखला में जानें. 
छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य को विश्व के मंच पर ले जाने वाले अद्भुत कालकार बंजारे जी की जीवनी छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक के माध्यम से आपके सामने है. 





Monday, January 13, 2020

मीना की कहानियाँ 07 - दहेज़ न लेना न देना


UNICEF द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप में व्याप्त बुराइयों के प्रति लोगो को जागरूक करती मीना की कहानियों में इस बार का विषय है - दहेज़ प्रथा. इसी प्रथा की वजह से आज भी अनेक लोग अपने आँगन में एक नन्ही से कन्या के आगमन पर दुःख व्यक्त करते हैं क्योंकि अनेक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में कन्या का जन्म केवल एक बोझ लगने लगता है. 

आइये इस कथा से प्रेरित होकर इस प्रथा का विरोध करें. साथ में कहिये - 
'दहेज़ न लेना, न देना' 

मीना की कहानियाँ 07  - दहेज़ न लेना न देना 

With Love Anupam Agrawal and The ICE Project

Tuesday, December 24, 2019

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - पं. श्यामा चरण शुक्ल


परीक्षाओं और चुनावी कार्यों की व्यस्तताओं के बाद पुनः सक्रिय होने का कुछ अवसर मिल पाया है.तो आज के लिए प्रस्तुत है दो छत्तीसगढ़ की मिटटी से जुड़े महापुरुषों की जीवनी - चित्रकथा के रूप में


दूसरी  चित्रकथा के रूप में - 

छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजनेता जिन्होंने अविभाजित  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया. 


(गूगल ड्राइव - 400 DPI स्कैन)

Monday, December 23, 2019

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी

परीक्षाओं और चुनावी कार्यों की व्यस्तताओं के बाद पुनः सक्रिय होने का कुछ अवसर मिल पाया है.तो आज के लिए प्रस्तुत है दो छत्तीसगढ़ की मिटटी से जुड़े महापुरुषों की जीवनी - चित्रकथा के रूप में

प्रथम चित्रकथा के रूप में - 
हिंदी के महान साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी को समर्पित छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की चित्रकथा. 


डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 
(गूगल ड्राइव - 400 DPI स्कैन)

Wednesday, December 4, 2019

मीना की कहानियाँ 11 - लड़का ही होगा

UNICEF द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप में व्याप्त सामाजिक बुराइयों के प्रति बच्चों को जागृत करने के उद्देश्य से मीना रचित चरित्र की इस कथा में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसके पुत्र-पुत्रवधू की संतान होने वाली है. होने वाले दादाजी लड़के की चाहत रखते हैं और यह मानते हैं कि केवल लड़का ही नाम उंचा कर सकता है. 

आगे क्या होता है, पढ़िए और मजा लीजिये 

आप भी डाउनलोड करके आनंद लीजिये - 

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - शहीद कौशल यादव

कारगिल की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र के वीर सपूत कौशल यादव केवल 30 वर्ष की उम्र पूरी होने के पहले ही शहीद हो गए. 

गोलाबारी में बुरी तरह घायल शहीद कौशल यादव ने 5 दुश्मनों को मारने के बाद जुलू टॉप पर भारत का तिरंगा लहराया था. 

मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित वीर सपूत की कहानी - 

शहीद कौशल यादव 
(छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा)

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - रोजमोह्नी देवी

अपने सामाजिक उत्थान के कार्यों और जनजातियों के लिए विकास कार्यों के लिए सम्मानित पद्मश्री राजमोहनी देवी के बारे में इस ज्ञानवर्धक चित्रकथा श्रृंखला में जानें.  

मुझे ऐसी 10 और चित्रकथाएं प्राप्त हो गयी हैं अतः अब 40 चित्रकथाओं का विस्तृत संग्रह हमें अपनी धरा के अमर व्यक्तित्वों का स्मरण कराएगा. 

पद्मश्री राजमोहनी देवी जी के  जीवन पर आधारित चित्रकथा.

Sunday, December 1, 2019

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - शहीद विनोद चौबे

छत्तीसगढ़ की धरा के अमर सपूतों में शामिल शहीद विनोद चौबे के बारे में इस ज्ञानवर्धक चित्रकथा श्रृंखला में जानें. राजनांदगाँव के पास मानपुर के बाहरी पोस्ट मदनवाडा में 300 से ज्यादा नक्सलियों के हमले के वक़्त गंभीर रूप से घायल होकर वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिस अधिकारी की जीवनी छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक के माध्यम से आपके सामने है. 

पुनश्च इन चित्रकथाओं के माध्यम से इन महान व्यक्तित्वों की जीवन के सम्बन्ध में हमें जानने का सौभाग्य मिला था. अभी शुरुआत है - अपने पास उपलब्ध लगभग 30 ऐसी पुस्तकों को उपलब्ध कराकर मैं इस ब्लॉग को और भी बेहतर और ज्ञानवर्धक बनाना चाह रहा हूँ.

शहीद विनोद चौबे जी के  जीवन पर आधारित चित्रकथा.

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - गुण्डाधूर

इस ब्लॉग पर सार्थक पुस्तकों को उपलब्ध कराने की श्रेणी में पुनः छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों के जीवन से आम-जनों को परिचित कराती छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की चित्रकथाओं की श्रृंखला में आज प्रस्तुत है - भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उठे छत्तीसगढ़ के जनजातीय आन्दोलन के युवा नेतृत्वकर्त्ता - गुण्डाधूर के बारे में चित्रकथा


इन चित्रकथाओं के माध्यम से इन महान व्यक्तित्वों की जीवन के सम्बन्ध में हमें जानने का सौभाग्य मिला था. अभी शुरुआत है - अपने पास उपलब्ध लगभग 30 ऐसी पुस्तकों को उपलब्ध कराकर मैं इस ब्लॉग को और भी बेहतर और ज्ञानवर्धक बनाना चाह रहा हूँ.



गुण्डाधूर  के जीवन पर आधारित चित्रकथा.

Monday, November 25, 2019

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - दाऊ महासिंग चंद्राकर

इस ब्लॉग पर सार्थक पुस्तकों को उपलब्ध कराने की श्रेणी में पुनः छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों के जीवन से आम-जनों को परिचित कराती छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की चित्रकथाओं की श्रृंखला में आज प्रस्तुत है - दाऊ महासिंग चंद्राकर जी के जीवन पर आधारित चित्रकथा.  

इन चित्रकथाओं के माध्यम से इन महान व्यक्तित्वों की जीवन के सम्बन्ध में हमें जानने का सौभाग्य मिला था. अभी शुरुआत है - अपने पास उपलब्ध लगभग 30 ऐसी पुस्तकों को उपलब्ध कराकर मैं इस ब्लॉग को और भी बेहतर और ज्ञानवर्धक बनाना चाह रहा हूँ. 

दाऊ महासिंग चंद्राकर जी के जीवन पर आधारित चित्रकथा.

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम चित्रकथा - महाराज प्रवीरचंद भंजदेव

छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों के जीवन से आम-जनों को परिचित कराने के सार्थक उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने चित्रकथाओं की श्रृंखला शुरू की थी. इस क्रम में अनेकों चित्रकथाओं के माध्यम से इन महान व्यक्तित्वों की जीवन के सम्बन्ध में हमें जानने का सौभाग्य मिला था. अब से मैं इस पूरी श्रृंखला को आप सभी के साथ क्रमशः साझा करता रहूँगा. 

अब इस ब्लॉग का उद्देश मनोरजन के साथ शिक्षाप्रद सामग्रियों का समावेश ही होगा. अतः यदि आप छत्तीसगढ़ के हैं तो इन्हें अवश्य पढ़ें. 

आज प्रस्तुत है महाराज प्रवीरचंद भंजदेव के ऊपर आधारित चित्रकथा