Showing posts with label Star Comics SCS. Show all posts
Showing posts with label Star Comics SCS. Show all posts

Monday, May 9, 2022

स्टार कॉमिक्स सीरीज SCS-2 ईदगाह (मुंशी प्रेमचंद)

हम लोगों में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसने ईदगाह की कहानी न पढ़ी हो. पाँच साल के नन्हे बालक हामिद और उसकी दादी अमीना की इस छोटी सी लेकिन ह्रदयस्पर्शी कहानी का हिंदी साहित्य में एक अतुलनीय स्थान है. 

स्टार कॉमिक्स के प्रकाशकों ने हिंदी साहित्य के उपन्यास और कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की चुनिन्दा कहानियों को चित्रकथा के रूप में प्रस्तुत किया था. ये हमारा दुर्भाग्य था कि यह प्रकाशन वांछित सफलता नहीं पा सका, नहीं तो हमें ऐसी ही अनेक कहानियाँ चित्रकथा के रूप में पढ़ने को मिल जाती.

खैर, इस चित्रकथा में ईदगाह के अलावा लॉटरी नामक कहानी भी है. 

दोनों को पढ़ें और आनंद लें. 

Saturday, May 7, 2022

स्टार कॉमिक्स सीरीज SCS-2 पंच परमेश्वर (मुंशी प्रेमचंद)

जीवन की व्यस्तताओं के बीच से कुछ समय निकालकर पिछले महीने से कॉमिक्स की दुनिया में फिर से सक्रिय हुआ हूँ. विगत माह मैंने लगातार ICE प्रोजेक्ट पर कार्य किया था जो कि Indian Comics Encylopedia नामक मेरा एक स्वप्न प्रोजेक्ट है. एक माह में 12 प्रकाशन श्रृंखलाओं पर जानकारी के बाद अब इस ब्लॉग को सक्रिय बनाना अगला उद्देश्य है. 

इस उद्देश्य की शुरुआत मैं सार्थक पुस्तकों से करना चाहता हूँ, अतः आज प्रस्तुत है मुंशी प्रेमचंद जी की अमर कृति पंच परमेश्वर का शानदार चित्रकथा रूपांतरण - स्टार कॉमिक्स सीरीज में...

जल्द ही मेरे पास उपलब्ध दो और चित्रकथाएं आपके सामने होंगी इस सीरीज की - 
बेटों वाली विधवा 
पूस की रात 

आज के लिए पंच परमेश्वर पढ़िए और अपने बचपन में पढ़ी कहानी का चित्रकथा के रूप में आनंद लें...


With Love Anupam Agrawal and The ICE Project