Thursday, March 30, 2017

नजानू की कहानियाँ 08 - चलो, चलें


विगत कुछ दिनों से परीक्षाओं और परिणामों का दौर चल रहा था, इसलिए कुछ समय होने पर भी थकान की वजह से पोस्ट करने का मन नहीं हो पा रहा था. आज कुछ राहत मिली तो सोचा नजानु की श्रृंखला के उपलब्ध पुस्तकों में से एक और आप लोगों के साथ पढ़ी जाए. 


आज प्रस्तुत है नजानु की कहानियों का 8 वां अंक - चलो चलें 

आशा है आप सभी को पसंद आएगी 

Thursday, March 2, 2017

नजानू की कहानियाँ 06 - नजानू ने उड़न गुब्बारा कैसे बनाया


रूस के बाल साहित्यकार निकोलाई नोसोव के द्वारा रचित नजानू की बेहतरीन कहानियों का सिलसिला जारी है...


आज के लिए पेश है इस ब्लॉग पर नजानू का तीसरा अपलोड. वैसे ये रादुगा प्रकाशन द्वारा हिंदी में प्रकाशित छठवा अंक है - नजानू ने उड़न गुब्बारा कैसे बनाया 

डाउनलोड करने के लिए लिंक - 

Sunday, February 26, 2017

नजानू की कहानियाँ 07 - यात्रा की तैयारी (निकोलाई नोसोव)


ब्लॉग पर इस साल पोस्टिंग की शुरुआत रूस के सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार  के विश्व प्रसिद्ध चरित्र नजानू (Dunno) से की है और आज रविवार को इस श्रंखला की 'यात्रा की तैयारी' का वादा कर रखा है. 


सोचा तो सुबह पोस्ट करने का था, पर वही कुछ न कुछ लगा रहता है. पर फाइनली देर से ही सहीं - लीजिये शाम को पेश है - नजानू की कहानियाँ अंक 7 - यात्रा की तैयारी  

डाउनलोड लिंक - 

Friday, February 24, 2017

नजानू की कहानियाँ 02 - नजानू संगीतकार कैसे बना


आखिरकार स्कैनर बन गया और इस ब्लॉग पर वापसी ओरिजिनल अपलोड के साथ आज कर रहा हूँ. 

नजानू, रूसी बाल साहित्यकार निकोलाई नोसोव द्वारा रचित एक पात्र है. इसका अलसी नाम Dunno है जिसका अर्थ होता है - वह जो कुछ भी नहीं जानता. नाम के अनुरूप नजानु को कुछ भी नहीं आता है, पर हर कहानी में वह कुछ न कुछ करते ही रहता है. नजानू की कहानियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं जिनमें कई सारी फिल्में भी बनी हैं. 

नजानू (Dunno) के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए विकिपीडिया पर लेख देखें - (लेख का लिंक)

भारत-रूस संबंधो के समय बहुत सी शानदार पुस्तकें हिंदी में अनुवादित की गयी थीं, नजानू की कहानियाँ भी उनमें से एक थीं. रादुगा प्रकाशन मास्को के द्वारा एक श्रृंखला में काफी सारी पुस्तकें आई थीं, जिनमें से वर्तमान में मेरे पास कुल छह उपलब्ध हैं, जिन्हें मैं जल्द-से-जल्द स्कैन करके सुरक्षित करना चाहता हूँ. 

तो आज प्रस्तुत है इस श्रृंखला की दूसरी पुस्तक - नजानू संगीतकार कैसे बना