Showing posts with label National Book Trust (NBT). Show all posts
Showing posts with label National Book Trust (NBT). Show all posts

Tuesday, September 22, 2020

नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) - चतुर बाज़

कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में अच्छी पुस्तकों से नाता जोड़ें, और अगर आपके अन्दर लेखक छुपा है तो उसे उभरने का मौका अवश्य दें. 
आगामी दिनों में इस ब्लॉग पर ज्ञानवर्धक और मनोरंजक पुस्तकें शेयर होती रहेंगी, जो आपके पूरे परिवार के लिए विशेषकर बच्चों के लिए पठनीय होगी. 

इसी क्रम में आज प्रस्तुत है - नेशनल बुक ट्रस्ट की चतुर बाज़. दोस्त के रूप में आये दुश्मन से सावधान रहने की शिक्षा के साथ यह पुस्तक आपका मनोरंजन भी करेगी. इन आशाओं के साथ 


स्वस्थ रहें - व्यस्त रहें 

निवेदन - यह पुस्तक केवल अच्छी पुस्तकों से पाठकों का परिचय बढ़ाने हेतु शेयर की गयी है, आप सभी से निवेदन है कि नेशनल बुक ट्रस्ट की साईट से कुछ पुस्तकें अवश्य खरीदें और बेहतर पुस्तकों के प्रकाशनों को प्रोत्साहित करें. 

Tuesday, May 26, 2020

National Book Trust - Ek Yaatra (एक यात्रा) - जगदीश जोशी

यह छोटी सी किताब नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए लिखी गयी है. बहुत ही थोड़े से शब्दों में सुन्दर दृश्यों से सजी यह पुस्तक हर किसी का मन मोह लेगी. 


एक लार्वा के तितली बनने की यात्रा बेहद खूबसूरत चित्रों के साथ अपने नन्हों को अवश्य पढ़ाएं 


और हाँ एक बात और - इसे Double Page View में पढ़ें क्योंकि हर चित्र दो पेजों में फैली है. 

Saturday, May 9, 2020

NBT - गुलाब का दोस्त (Gulaab Ka Dost)

प्रकृति से बढ़कर कुछ भी सुन्दर नहीं है और जिसका दिल प्रकृति की करिश्माई फूलों, तितलियों, चिड़ियाओं और जानवरों पर आ गया उस बाल मन को तो फिर किसी का होश कहाँ. 

कुछ ऐसा ही हुआ सुहेल के साथ और वो बन गया गुलाब का दोस्त - हाँ जी, बाकी सब का भी.

पढ़िए मनोरजक सी कथा - राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust) - गुलाब का दोस्त  

अरे हाँ, एक साथ दो दो पेज पढियेगा, तभी कहानी का असली मजा आएगा क्योंकि इसके चित्र दो पन्नों में विभाजित हैं. साथ देखेंगे तभी आएगा मजा 


Disclaimer - Uploaded only to encourage children to read books and develop their knowledge and imagination. Ask to remove if you have any objection. 



Thursday, November 7, 2019

घर की खोज - नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT)

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (NBT) द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक मैंने कुछ दिन पहले पढ़ी थी. छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी गयी इस कहानी में एक हाथी के अपना घर होने के विचार और खोज का चित्रण हैं.  यह पुस्तक 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक बेहतर पुस्तक है - वैसे मेरे जैसे बड़े तो किसी भी कहानी का आनंद ले ही लेते हैं. 

जैसे की पहले भी मैंने लिखा है, इसे शेयर करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि आप भी ऐसी छोटी-छोटी कहानी वाली पुस्तकें खरीदकर घर के बच्चों को मोबाइल से थोडा समय बचकर पुस्तक पढ़ने हेतु प्रेरित करें. एक बात और अगर यह पुस्तक पसंद आये तो NBT से कुछ पुस्तकें खरीदकर पुस्तकों को बढ़ावा दें. 


Sunday, November 3, 2019

'सच्ची मित्रता' - नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT)

'सच्ची मित्रता' - 
नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (NBT) द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक मैंने कल ही पढ़ी. एक चिड़िया और गिलहरी की सच्ची मित्रता पर आधारित यह पुस्तक बच्चों के लिए एक बेहतर पुस्तक है. बड़ों को इसका कथानक अति-सामान्य ही लगेगा, परन्तु फिर भी पुस्तक पढ़ी जा सकती है. 

वैसे, इसे शेयर करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि आप भी ऐसी छोटी-छोटी कहानी वाली पुस्तकें खरीदकर घर के बच्चों को मोबाइल से थोडा समय बचकर पुस्तक पढ़ने हेतु प्रेरित करें. एक बात और अगर यह पुस्तक पसंद आये तो NBT से कुछ पुस्तकें खरीदकर पुस्तकों को बढ़ावा दें.